फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में शौचालयों के दरवाजे गायब

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बिना दरवाजे का खस्ताहाल महिला शौचालय। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के रोगी वार्ड में महिलाओं के शौचालय के दरवाजे ही गायब हैं। ऐसे में उपचाराधीन महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में फैली अव्यवस्था पर अस्पताल प्रशासन अनजान बना हुआ है। तीमारदार भी लापरवाही के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग है।
अस्पताल के एक रोगी वार्ड में बिना दरवाजे के महिला शौचालय पर तीमारदार सुनीता, सविता ने बताया कि शौच के लिए शर्मशार होना पड़ रहा है। पुरुष शौचालय के बिल्कुल सामने बने महिलाओं के शौचालय में ऐसी व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की बड़ी चूक है। लिहाजा स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

....
मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था में सुधार लाने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि उपचाराधीन मरीजों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
-डाॅ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी।
....
रोगी कल्याण समिति की बैठकों में विशेष बजट खर्च करने का प्रावधान है। अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट हासिल कर मरीजों के हित के लिए आगामी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

-मनीश चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें