विरोध - जोगिंद्रनगर की गड़ूही भौरा कस सड़क की बहाली के लिए ग्रामीण सुबह 11 बजे से सामूहिक उपवास शुरू करेंगे।
....
धार्मिक - गोहर के डल स्थित माता दुर्गा भगवती मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक महाशिवपुराण कथा का आयोजन होगा।
...
आवेदन - एसपीयू के दायरे में आने वाले कालेजों में पीजी व बीएड कोर्स की काउंसलिंग के लिए सांय 5:00 बजे तक कर सकेंगे आवेदन।
.....
आयोजन - श्रावण मास के तीसरे सोमवार को एकादश रूद्र मंदिर में दोपहर 12:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
......
साक्षात्कार - आंगनबाड़ी केंद्र लुहाखर-1 तथा चहड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा कोठी, मैरामसीत, धियुंधार, पाथा, मज्याली, अप्पर रियूर तथा थड्वाहन में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरने के लिए सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय बल्ह में साक्षात्कार होंगे
काम की बात
बिजली कट - बरोट विद्युत सब डिवीजन के अधीन11 केवी बरोट फिडर के दायरे में पेड़ों की काट छांट की जाएगी। इस कारण सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक बरधान, लपास, बरोट, खलैहल, मुल्थान, धरमाण, कोठीकोढ, बड़ा गांव, टिक्कन बाजार, शोधगण, दलोशा स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
.....
ओपीडी
-क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र. डा, विशाल सेवाएं देंगे। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डा. सुनील दत्त नेगी व डा. आविष्कार ओपीडी में सेवाएं देंगे।
-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र रुड़की और हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षित और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन की ओपीडी में सेवाएं देंगे।
-नागरिक अस्पताल सरकाघाट ओपीडी में एसएमओ डा. संजीव कुमार, सर्जन डाक्टर रविकांत, डा. सुरेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक डा. महेंद्र सिंह व डा. भुवनेश पंत सेवाएं देेंगे।