फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वरिष्ठ नागरिकों से नकदी छीनने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। शहर में वरिष्ठ नागरिकों से छीनाझपटी कर नकदी उड़ाने के आरोप में एक युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। बालकरूपी निवासी आरोपी दिनेश कुमार (27) पर मकड़ैना निवासी संत राम (91) ने पैसे छीनने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

आरोप था कि दिनेश ने छीनाझपटी करते हुए जेब से पर्स निकालकर 2500 रुपये छीन लिए थे। ऐसी दो अन्य शिकायतें भी पुलिस थाने में पहुंची थीं। जोगिंद्रनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई थी। 26 जुलाई की रात को पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें