फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संभावित भूकंप से बचाव की तैयारियों पर आज पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संभावित भूकंप से बचाव की तैयारियों को लेकर छह जून वृहद पूर्वाभ्यास (मेगा मॉक ड्रिल) होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न उपमंडलों में यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और इंदिरा मार्केट परिसर, बालीचौकी में टैक्सी स्टैंड के समीप, जोगिंद्रनगर में बस्सी पावर हाउस, पधर में नारला, बल्ह में उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय तथा सुंदरनगर में बीएसएनएल कार्यालय एवं आवासीय परिसर में पूर्वाभ्यास होगा। इसमें संभावित भूकंप के कारण उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यह पूर्वाभ्यास सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य उपमंडलों में भी संबंधित एसडीएम के माध्यम से यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके तहत धर्मपुर में सोनखड्ड, करसोग में डिग्री कॉलेज, थुनाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कोटली में डिग्री कॉलेज, सरकाघाट में गौंटा गांव, गोहर में उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उपायुक्त ने इस पूर्वाभ्यास के दौरान सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में बीडीओ सभागार हॉल में भूकंप आपदा मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें सभी विभागाध्यक्षों के साथ मॉक ड्रिल के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा तथा आपदा प्रबंधन योजना के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें