खेल- तृतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह मैदान में सुबह 9:00 बजे से यहोवा शालोम अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहला मुकाबला पंडोह क्रिकेट अकादमी और सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।
...
कार्यक्रम- विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सदर के विधायक अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
....
शिविर : बल्हघाटी के टांवा में अंडर-19 माइनर गेम्स के लिए राज्य स्तरीय टीम का प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा।
...
10:00 बजे - कन्या पाठशाला मंडी में राज्य स्तरीय टीम मेजर गेम्स का सुबह 10 बजे प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा।
...
काम की बात
रोप-वे सेवा बंद- पंडोह स्थित माता बगलामुखी मंदिर के लिए बने रोपवे की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 24 अक्तूबर तक रोपवे सेवा बंद रहेगी।
...
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, आपातकालीन ओपीडी
सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे: डॉ. मोहित ठाकुर
शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे: डॉ. अनिता सेन
रात 9:00 बजे से सुबह 9:30 बजे: डॉ. मीनाक्षी
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी में बदलाव भी किया जा सकता है।
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में सुबह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन ठाकुर, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष ओपीडी में मिलेंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी सुबह ओटी में और दोपहर दो बजे बाद ओपीडी में मिलेंगे।
सरकाघाट- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह और भुवनेश पंत ओपीडी में मिलेंगे।
..
मेरी आवाज सुनो
- इंदिरा मार्केट की छत के ऊपर से गुजर रहे केबल तारों की वजह से राहगीरों को गुजरने में परेशानी हो रही है। ऊपर बिछे तारों के जाल लोगों के सिर के साथ टकरा रहे हैं। ऐसे में लोगों को केबल तारों के क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत करंट लगने से हादसे होने की भी आशंका रहती है। नगर निगम अधिकारियों को चाहिए कि संबंधित केबल ऑपरेटरों को निर्देश देकर जमीन छू रहे केबल तारों को ऊंचा उठाया जाए या व्यवस्थित किया जाए।
-दिवान चंद निवासी टारना