फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बिजली पोल से गिरा टीमेट, मौत

Fri, 01 Jul 2016 10:44 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा टीमेट करंट लगने से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल टीमेट ने सिविल अस्पताल सरकाघाट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल सरकाघाट की परसदा हवाणी पंचायत के चेल गांव के विद्युत बोर्ड में टीमेट प्रेम सिंह (59) ड्यूटी के समय एक उपभोक्ता के घर की बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट लगने से वह पोल से सीधे नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां प्रेम सिंह की मौत हो गई। वीरवार शाम को शिकायत पर प्रेम सिंह एक उपभोक्ता के घर बिजली ठीक करने चला गया। उपभोक्ता के घर जाकर उसे पता चला कि उनके घर की विद्युत आपूर्ति पोल से नहीं आ रही है और उसे ठीक करने के लिए वह सीढ़ी लगा कर पोल पर चढ़ गया। ज्यों ही वह बिजली ठीक कर रहा था तो उसे जोरदार करंट लगा और वह 12 फुट नीचे जमीन पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।


विद्युत मंडल के अधिशाषी अभियंता आरके गर्ग सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और स्वयं घायल प्रेम सिंह के लिए दवाओं का प्रबंध किया। अस्पताल में घायल कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही क्षणों में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना के बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार पवन शर्मा ने पीड़ित परिवार के घर जाकर दस हजार की राशि प्रदान की। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें