फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सैनिकों के सम्मान में पंडोह में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। भारतीय सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को पंडोह में भाजपा ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का नेतृत्व सदर के विधायक अनिल शर्मा, तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं नाचन के विधायक विनोद कुमार ने किया। पंडोह के लगभग सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

यह तिरंगा यात्रा पंडोह एसबीआई बैंक से आरंभ होकर पंडोह बस स्टैंड, जुनी रोड और पंडोह बाजार तक निकाली गई। पूरे मार्ग में इंडियन आर्मी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष पाल ने भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और शौर्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य सियोग जागर खेम चंद, पवन ठाकुर, फतेह राम, राहुल सेन, सौरव गुलेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें