मंडी। नशामुक्ति अभियान के तहत कन्या पाठशाला मंडी में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने बताया कि कार्यक्रम में 10 पाठशालाओं ने विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसमें भाषण, कविता पाठ, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशामुक्ति अभियान के समन्वयक पद्माक्षी शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक पुलिस विभाग हरिश्चंद्र मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नशा हमारे मन, बुद्धि और शरीर का नाश करता है। कविता पाठ में तक्षशिला पाठशाला की रिद्धिमा प्रथम रहीं।
कन्या पाठशाला मंडी की अनु और एंजेल दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद पाठशाला की यामिनी प्रथम, कन्या पाठशाला मंडी की समानता दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में एसवीएम के प्रांशुल प्रथम, कन्या स्कूल की अनु दूसरे स्थान पर रहीं। संवाद