फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में टिपर-बाइक की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हादसे के शिकार युवक का अस्पताल में किया जा रहा उपचार।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर की कन्या पाठशाला के निकट टिपर और बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को टांडा रेफर किया गया है। घायलों की पहचान युवराज निवासी समाणा, डाकघर डोगरी तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है जबकि दूसरा घायल संजय कुमार निवासी ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड, तहसील पधर का रहने वाला है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों बाइक सवार किसी काम को लेकर जोगिंद्रनगर शहर से पधर की ओर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया।
कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई है। टिपर चालक के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें