फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर विस क्षेत्र का टिहरा वार्ड बना हॉट सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार जिला परिषद चुनाव ने राजनीतिक सरगर्मियों को चरम पर पहुंचा दिया है। खासकर टिहरा वार्ड इस चुनाव का सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल रणक्षेत्र बनकर उभरा है। यहां बागी उम्मीदवार की मौजूदगी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला बना दिया है। टिहरा वार्ड से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

टिहरा वार्ड से चुनाव मैदान में उतरी वंदना गुलेरिया भाजपा नेता पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी हैं और दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार उनके सामने चुनौती पहले से कहीं ज्यादा कठिन मानी जा रही है क्योंकि मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रभाव और स्थानीय समीकरणों पर भी निर्भर करता दिख रहा है।
इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत कर्मवीर वर्मा की बहू रजिता वर्मा ने भी चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। रजिता वर्मा को अपने परिवार की राजनीतिक विरासत और सहानुभूति लहर का फायदा मिल सकता है। दोनों के बीच चुनावी जंग रोचक होने की उम्मीद है। आपदा में लोगों को बचाते हुए जान गंवाने वाले प्रभास राणा की पत्नी अनिता कुमारी भी चुनाव मैदान में हैं। अनिता कुमारी को कांग्रेस समर्थन दे रही है जबकि एक अन्य महिला अनिता वाला भी चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें