फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डॉक्टरों की तैनाती में खाली रह गया टिहरा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में प्रदेशभर के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है लेकिन धर्मपुर स्वास्थ्य खंड के नागरिक अस्पताल टिहरा को एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिला है। इस कारण क्षेत्र की करीब 45,000 आबादी को स्वास्थ्य लाभ के लिए हमीरपुर, मंडी, नेरचौक या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सौ बिस्तर के टिहरा अस्पताल में पांच पद स्वीकृत हैं जिनमें चार मेडिकल आफिसर तथा एक डेंटल सर्जन का पद स्वीकृत है। इनमें से मेडिकल ऑफिसर के दो पद खाली है। कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक यहां कार्यरत नहीं है। चिकित्सकों के अभाव में अस्पताल की आपातकालीन और रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
आलम यह है कि दो चिकित्सकों में से अगर एक रात्रि स्वास्थ्य सेवा पर रहता है तो एक ही चिकित्सक दिन में सेवा दे पाता है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों टिहरा पंचायत की प्रधान अंजू रांगड़ा, पूर्व प्रधान दीवान चंद, रूपचंद, पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया, नेक राम, प्रदीप कुमार, मिल्खी राम, अमर सिंह, निर्मला, कल्पना, सुमन लता, कौशल्या आदि ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य चिकित्सकों की कमी के चलते आम जनता को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से मांग की है कि अस्पताल की दयनीय स्थिति पर ध्यान देकर जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मामला ध्यान में है। शीघ्र ही चिकित्सकों की तैनाती कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
-चंद्रशेखर, विधायक, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें