फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग में नशा मुक्ति-पर्यावरण संरक्षण पर जोर

विज्ञापन
थुनाग में आयोजित मेगा लिटरेसी ​शिविर में मौजूद प्रतिभागी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। उपमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति थुनाग के तत्वावधान में शनिवार को थुनाग में मेगा लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम थुनाग रमेश कुमार, तहसीलदार जितेंद्र ठाकुर, फायर अधिकारी मायधर, अधिवक्ता नरेंद्र रेड्डी, डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप आदि ने भाग लिया। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि आपदा के समय त्वरित राहत और कानूनी सहायता से पीड़ित परिवारों का पुनर्वास आसान हो जाता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नरेंद्र रेड्डी ने जोर दिया कि आपदा मुआवजे के लिए उपलब्ध कानूनी प्रक्रिया का पूरा लाभ उठाना चाहिए। डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि एक पौधा लगाकर हम भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर ने पर्यावरण कानूनों के पालन पर बल दिया।
नशा मुक्त समाज पर डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि नशा स्वास्थ्य और परिवार दोनों को बर्बाद करता है। छात्रा सोनिया ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान दें। बीडीओ प्रेम सिंह ने मनरेगा कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों का पूरा उपयोग करने की सलाह दी। विधिक सेवा प्राधिकरण समिति उपमंडल थुनाग की चेयरपर्सन सिविल जज प्रिया डोगरा ने सभी वक्ताओं और श्रोताओं का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें