फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टे के साथ धर्मपुर के तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की फतेहपुर पंचायत पर नाके के दौरान पुलिस ने धर्मपुर उपमंडल के तीन युवकों को 7.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने फतेहपुर में एक गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इस दौरान उन्हें घुमारवीं की ओर से एक काले रंग की ऑल्टो कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो कार चालक भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूर पर पुलिस ने कार को रोक दिया।
तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से सफेद रंग का चूर्ण बरामद किया गया, जो जांच में 7.73 ग्राम चिट्टा पाया गया। इस पर पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान राहुल उर्फ सब्बू (31) निवासी छपानू धर्मपुर, शशिपाल (30) निवासी जंगेल और अमित शर्मा (24) निवासी भरौरी धर्मपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें