फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बतौर चौक में संदिग्ध तीन युवक पकड़े, एक से चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। साईगलू-बग्गी-तुंगल सड़क पर बतौर चौक में स्थानीय युवाओं ने तीन युवकों को संदिग्ध हालात में दबोच लिया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले किया गया। तलाशी लेने पर एक युवक के कब्जे से .83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कोटली पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। युवक की पहचान पवन कुमार (36) निवासी चल्याहड़ा, कोटली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिले में नशा लेकर घूम रहे युवाओं को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल रखा है। बल्ह घाटी में ठिकरी पहरे दिए जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को कोटली क्षेत्र के बतौर चौक में तीन युवाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें