फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 30 मार्च को सेरी मंच पर मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी की बैठक प्रधान भीम चंद सरोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें 30 मार्च को सेरी मंच पर हिंदू नववर्ष 2082 उत्सव मनाने के बारे में चर्चा की गई। निर्णय लिया कि इस वर्ष यह उत्सव और भी भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए प्रतिष्ठित महानुभावों, सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों, सरकारी कार्यालयों में निमंत्रण भेजे जाएंगे। सभी मंडी वासियों से अनुरोध किया जाएगा कि वे इस धार्मिक कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
धर्म हमें अनुशासन, सहनशीलता और आपसी बंधुत्व भाव सिखाता है। हिंदू नववर्ष उत्सव कार्यक्रम 30 मार्च को सुबह 9 बजे से आरंभ होगा और अपराह्न 2 बजे तक समाप्त हो जाएगा। बैठक में मुख्य सलाहकार डॉ. ओम राज शर्मा, महासचिव ज्ञान चंद सैनी, उपप्रधान प्रकाश कश्यप, मुरारी लाल शर्मा, नरेश धीमान, राजेंद्र सिंह ठाकुर, खेम राज गुप्ता, हेम राज शर्मा आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें