फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौहारघाटी में तीन मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरधान पंचायत के पाला खुंडी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाले के पानी से घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत बरधान के पाला खुंडी गांव में शुक्रवार दोपहर आग लगने से एक परिवार का तीन मंजिला चार कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान में रखा फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े, गहने, नकदी समेत घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार परिवार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के समय मकान में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार पीड़ित सुखदेव पुत्र चंदराम का परिवार दोपहर के समय पुराने मकान में था। इसी दौरान करीब एक बजे नए बने तीन मंजिला मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आसपास के गांव कलहोग और जमटेहड़ सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नाले से पानी लाकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

घटना के दौरान सबसे बड़ी चुनौती गांव तक सड़क सुविधा का अभाव रहा। सड़क से पाला खुंडी गांव की दूरी करीब पांच किलोमीटर होने के कारण अग्निशमन विभाग के वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। यदि सड़क सुविधा होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।सूचना मिलने पर हलका पटवारी हीरा लाल और सचिन मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की फौरी राहत और एक तिरपाल उपलब्ध कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें