फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल में तीन माह के लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में नागरिक चिकित्सालय करसोग में पिछले छह माह की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई और आगामी तीन माह का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। छह माह में अस्पताल में कई नई सुविधाएं शुरू हुई है। नई एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड, ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर शुरू करना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
अस्पताल में मरीजों को उपचार की उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अगले तीन माह के लिए लक्ष्य निर्धारित भी किया गया। इसमें अस्पताल को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन, कैंटीन स्थापित करना, जन औषधि स्टोर शुरू करना, आवास के एस्टीमेट तैयार करना, स्टाफ से सुझाव के लिए सुझाव पेटी लगाना, सीटी स्कैन, एमसीएच सेंटर, क्रिटिकल हेल्थकेयर सेंटर संबंधी पत्राचार को पूरा करने और खराब पड़ी मशीनों को ठीक करवाना शामिल हैं।
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बीएमओ करसोग द्वारा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने अपनी टीम के साथ सभी वार्डों और इमरजेंसी का दौरा किया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें