फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुराटी में भूस्खलन से तीन मकान खतरे की जद में, किए गए खाली

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उपमंडल की पिपली पंचायत के कुराटी गांव में मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पलायन के लिए
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में भूस्खलन की दहशत से प्रभावित परिवार अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। आलीशान भवनों में रह रहे परिवार के सदस्यों को नजदीकी रिश्तेदारों के पास शरण लेनी पड़ रही है। खतरे की जद में आए तीन रिहायशी मकानों में पूर्व पंचायत सचिव पलस राम का परिवार भी शामिल है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्याें में शामिल कुंती देवी, गौरी शंकर, तब्बू देवी भी भूस्खलन से खौफजदा हैं। भूस्खलन से अनहोनी की आशंका को लेकर पंचायत प्रधान ने परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने का आह्वान किया है। शनिवार को पिपली पंचायत के कुराटी गांव में हुए भूस्खलन से फिर दहशत फैल गई।
पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कुराटी गांव से सटी पहाड़ी पर करीब चार सौ मीटर भूस्खलन के निशान देखने को मिले हैं। गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। खतरे की जद में आए एक रिहायशी मकान के चार सदस्यों को भी सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित किया गया है। स्थानीय प्रशासन की टीम भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, नेर घरवासड़ा पंचायत के कुडनी गांव और लांगणा पंचायत के कोटला गांव में भी रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन से 30 से अधिक परिवारों में अभी भी दहशत है।

....
जोगिंद्रनगर उपमंडल में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन रिहायशी मकान खाली करवाए गए हैं। भूस्खलन से संभावित क्षेत्र पर राजस्व विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन

-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें