फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीपीएफ मझाण में देवदार और बान के 100 पौधे राेपे

विज्ञापन
वन मंडल नाचन के अंतर्गत डीपीएफ मझाण में पौधारोपण करते डीएफओ सुरेन्द्र कश्यप। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। वनमंडल नाचन के तहत डीपीएफ मझाण में शनिवार को देवदार और बान के लगभग 100 पौधे रोपे गए। हरित अभियान की अगुवाई डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वन खंड अधिकारी छपराहण अरविंद ठाकुर ने बताया कि पौधरोपण का उद्देश्य जंगलों के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना और हरित क्षेत्र में वृद्धि करना है। अभियान में महिला मंडल चलाग की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महिला मंडल की प्रधान दयावंती, उपप्रधान धनी देवी और सचिव भामा देवी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने पौधे रोपे। पौधरोपण कार्यक्रम में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर पंडोह देवांशु ठाकुर, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नाचन महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें