फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ तीन युवक धरे

Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को सुंदरनगर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ में नाके के दौरान कार में सवार तीन युवकों से एक किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ में एसआई नंदलाल के नेतृत्व में नाका लगा रखा था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने कार में सवार बिलासपुर के बरमाणा निवासी तीन युवकों रविंद्र कुमार, प्रकाश चंद व गोपाल दास को हिरासत में लेकर उसने खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया आरोपियों के अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें