फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ की टहनी गिरी, बड़ा हादसा टला

Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला मंडी
विज्ञापन
मंडी में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी, लोग हो रहे परेशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार दोपहर शहर की बीएसएल कॉलोनी में तेज हवाओं के कारण सफेदे के एक बड़े पेड़ की टहनी बिजली के पोल को तोड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उस समय सड़क पर न तो कोई वाहन था और न ही कोई आसपास से गुजर रहा था, अन्यथा टहनी गिरने से बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे लोग बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। बिजली के पोल पर टहनी गिरने के कारण कारण बीएसएल कालोनी में बिजली भी सारा दिन गुल रही। इस कारण कालोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस पेड़ के गिरने से इसके आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी चिंता सताने लगी है। क्योंकि कालोनी में बहुत से सफेदे के पेड़ हैं जो अक्सर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हालांकि बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से पेड़ों की छंटाई का कार्य जारी है, लेकिन इसके बावजूद भी कई पेड़ जो गिरने की कगार पर है छंटाई की सूची में शामिल नहीं हैं। बीएसएल कर्मचारी यूनियन (इंटक) के प्रधान पवन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि वह बीएसएल कालोनी खतरा बन चुके अन्य पेड़ों की कटाई करने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन को आवश्यक अनुमति प्रदान कर यहां रहने वाले लोगों की जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें