फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुकेती खड्ड में मछलियों का अवैध शिकार करते तीन पकड़े

Sun, 07 Jul 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मत्स्य विभाग की टीम ने चंडयाल में सुकेती खड्ड में मछलियों के शिकार पर पाबंदी है। मगर लोग मछलियों का अवैध रूप से शिकार कर रहे हैं। मत्स्य विभाग की टीम ने शनिवार को तीन लोगों को मछलियों का अवैध शिकार करते हुए पकड़कर जुर्माना लगाया है। 16 जून से अब तक यानी 20 दिनों के भीतर विभाग ने 12 लोगों को अवैध शिकार करते हुए पकड़कर 9000 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि विभाग की टीम मत्स्य अधिकारी मंडी के नेतृत्व में सुकेती खड्ड का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान शाम 4ः30 बजे चंडयाल में अवैध रूप से मछली का शिकार करते हुए तीन स्थानीय व्यक्तियों को पकड़ा गया। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक मछलियों का अवैध शिकार करने पर 69 लोगों पर मामले दर्ज कर 38,750 रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्जित काल के दौरान 16 जून से अब तक कुल 12 मामले दर्ज कर 9000 रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मछली का अवैध शिकार करने से बचें। यदि कोई उन्हें मछलियां पकड़ता दिखता है तो विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें