फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस ने मंगलवार देर शाम सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भ्यूली पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

कुल्लू की तरफ से आई टैक्सी को पुलिस ने जांच के लिए रोका। उसमें सवार दो युवकों से 2.254 किलोग्राम चरस बरामद की गई। यह दोनों चरस टैक्सी से कसोल से चंडीगढ़ ले जा रहे थे। पकड़े लोगों की पहचान 36 वर्षीय देवारूप बेनर्जी, निवासी कोलकाता और 26 वर्षीय देव माल्या भट्टाचार्य निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने मंगलवार रात मंडी बसस्टैंड पर गश्त के दौरान एक युवक को 2.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
युवक मनाली से उत्तराखंड बस पर जा रहा था। मंडी बस स्टैंड पर कुछ समय के रुका हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े युवक की पहचान 23 वर्षीय हेमचंद्र पाठक निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें