फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दीवारों, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर चस्पां करने वाले नपेंगे

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मोबाइल फोन नंबर से पहचान कर सिखाएगा सबक
विज्ञापन

गुटखा-खैनी पान से इंदिरा मार्केट के प्रवेश द्वारों का भी बुरा हाल
शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी।शहर में दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर व बैनर चस्पां कर गंदगी फैलाने वालों पर अब नगर निगम सख्ती बरतने जा रहा है। नगर निगम ने ऐसे लोगों को ट्रेस कर कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है।
शहर में जगह-जगह बिना अनुमति पोस्टर चिपकाने से न केवल सौंदर्य बिगड़ रहा है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। अब इन पर रोक लगाने के लिए निगम बैनरों पर लिखे मोबाइल नंबरों के जरिए संबंधित लोगों की पहचान करेगा और उनके खिलाफ जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के कर्मचारी भी शहर के प्रमुख स्थानों पर नजर रखेंगे, ताकि पोस्टर चस्पां करने वालों को मौके पर ही पकड़ा जा सके। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील की जाएगी कि वह इस तरह की गतिविधियों की सूचना निगम को दें। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट के प्रवेश द्वारों की हालत गंदगी के कारण बेहद खराब हो चुकी है। यहां दीवारों पर पोस्टरों की भरमार है। गुटखा, खैनी व पान की पीक से इंदिरा मार्केट सुंदरता को ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
शहर में दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर चस्पां करने से स्वच्छता पर दाग लग रहा है। जल्दी ही विशेष सफाई अभियान चलाकर इन स्थानों को स्वच्छ बनाया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें