फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह प्रतिशोध नहीं, सुरक्षा नीति में नया अध्याय : एबीवीपी

Thu, 08 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एक साहसिक और निर्णायक एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी सेना के इस कदम का समर्थन किया है।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री जाहन्वी चौहान ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई केवल प्रतिशोध नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा नीति में एक सशक्त और निर्णायक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन सिंधु’ के तहत की गई यह कार्रवाई हर भारतीय के मन में यह विश्वास पुनः जाग्रत करती है कि भारत अब निर्णायक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, दृढ़ निश्चय और सैन्य कौशल का सम्मान करें और एकजुट होकर राष्ट्रीय हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि यह समय केवल नारे लगाने का नहीं, बल्कि वास्तविक एकजुटता और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें