फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी चोरी में एक युवक गिरफ्तार, छह एलईडी बरामद

Tue, 23 Feb 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जोगिंद्रनगर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मामले में पुलिस ने छह और एलईडी बरामद कर ली हैं।जोगिंद्रनगर शहर में कुछ दिन पहले 67 एलईडी चोरी हो गई थी थी। इनमें से 40 एलईडी घटना के दूसरे दिन, दो एलईडी सोमवार को पुलिस ने साथ-साथ लगती झाड़ियों से बरामद की थी। जबकि छह एलईडी पुलिस ने आरोपी से बरामद की है

 पुलिस ने चोरी के आरोपी में चंबा के तीसा के साथ लगते गांव करमूड टिकरीगढ़ निवासी सहाबदीन को गिरफ्तार किया। चोरी की वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया जब आरोपी चोरी के ही एक मामले में अदालत में पेशी के लिए आए थे। चोरी में चार दोस्तों के साथ सहाबदीन भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस चोरी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश है। चोरी की गई अन्य 19 एलईडी बरामद करना भी बाकी है। इधर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें