फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आगामी बरसात में नहीं होगा फोरलेन के आसपास घरों में जलभराव

Thu, 05 Feb 2026 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नौलखा से डडौर क्षेत्र में बरसात के दौरान वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। आगामी बरसात से पहले ही इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई ने इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत जल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ अधूरे पड़े सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। एनएचएआई ने इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। वहीं विभाग ने कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग की है, जिसे शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। अतिरिक्त राशि स्वीकृत होने के बाद कुल 35 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह दोनों कार्य इस वर्ष बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि फोरलेन के निर्माण के बाद से ही नौलखा से डडौर तक कई स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बरसात में आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती थी। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी और कई परिवारों को अस्थायी रूप से अपने घर तक छोड़ने पड़ते थे। अब जल निकासी के साथ सर्विस रोड के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।

नौलखा से डडौर तक अधूरे पड़े सर्विस रोड और जल निकासी का कार्य लोक निर्माण विभाग को 25 करोड़ रुपये में स्वीकृत किया गया है। विभाग ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग की है, जिसे जल्द मंजूरी दिलाकर कुल 35 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। दोनों कार्य इस साल बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई पीआईयू मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें