मंडी के इंदिरा मार्केट के छत पर नक्शा कार्यक्रम पर ड्रोन के ट्रायल का शुभांरभ करवाते नगर निगम
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में लोगों के राजस्व रिकार्ड में मानवीय भूल से हुई त्रुटि में अब जल्द सुधार होगा। अब भूमि और संपत्तियों का ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है। करीब आठ महीने तक चलने वाले अभियान में ड्रोन की मदद से 32 राजस्व मुहालों का सर्वे होगा। इससे शहरवासियों को अपनी भूमि की पहचान करने में मदद मिलेगी। नगर निगम क्षेत्र में जो नई संपत्तियां बनी हैं, उनकी भी पहचान हो जाएगी। ड्रोन सर्वे से नगर निगम को सभी वार्डों की निजी और सरकारी संपत्तियों का भी स्टीक आंकड़ा मिलेगा।
नगर निगम में मंगलवार को शहरी बस्तियों का भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण नक्शा कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से देश के 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मध्य प्रदेश से किया।
नक्शा कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को भूमि और संपत्ति की सही पहचान करवाना है। नागरिकों को भू-अभिलेख से संबंधित नक्शों का सरल और सुलभ तरीके से उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। भूमि विवादों को सुलझाने और जमीन से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया जाएगा। इंदिरा मार्केट की छत पर सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ड्रोन की मदद से शहर के विभिन्न हिस्सों की जीआई बेस्ड फोटो भी लिए।
....
नक्शा कार्यक्रम के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश के नादौन, पालमपुर, मंडी और सोलन का चयन हुआ है। मंडी शहर में कार्यक्रम के संचालन के लिए पांच दल गठित किए जा चुके हैं। 5 रोवरज (ड्रोन) के माध्यम से यह सर्वेक्षण का कार्य होगा।
-चिरंजी लाल, सहायक सेटलमेंट अधिकारी, राजस्व विभाग
....