फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शाॅपिंग कांप्लेक्स की सीवेज के लिए होगा संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
मंडी के स्कूल बाजार में बन रहे शापिंग माल व बहुमंजिला पार्किंग का नव निर्मित भवन।संवाद - फोटो : करौंदीकला के गंगापुर कला गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मंडी। शहर के स्कूल बाजार में शाॅपिंग माल एवं बहुमंजिला पार्किंग से सीवरेज और अन्य गंदे पानी की निकासी के लिए अलग से लाइन बिछाई जाएगी या फिर पुरानी सीवरेज लाइन के माध्यम से गंदगी को ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाएगा, इस पर जल्द मुहर लगेगी। नगर निगम और जल शक्ति विभाग के अधिकारी आने वाले सप्ताह में संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। स्कूल बाजार में शाॅपिंग माल एवं बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इस कांप्लेक्स में शॉपिंग माल, रेस्टोरेंट के साथ-साथ करीब 300 दुकानों का भी निर्माण किया गया है। यहां पर 500 वाहनों को पार्क करने की क्षमता रहेगी। संभवतया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस शॉपिंग कांप्लेक्स एवं बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से शहर में वाहनों को पार्क करने की बड़ी समस्या का हल होगा। एमसी के आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि स्कूल बाजार में बन रहे शाॅपिंग माल एवं बहुमंजिला पार्किंग के सीवरेज को सुरक्षित तरीके से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जल्द संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें