बग्गी (मंडी)। बल्ह घाटी के खयूरी बीबीएमबी टनल के पास हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस जांच में खुलासे हो रहे हैं। मृतक विजय के पास दोनों आरोपियों ने चोरी के टायर रखे थे। इसे विजय ने आगे बेच दिया। इसी के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हत्या में बदल गई।
नलसर के युवक विजय की हत्या के मामले में पुलिस ने पंकज मनकोटिया (32) और सौरव सैनी (23) निवासी भयूरा तहसील बल्ह मंडी को गिरफ्तार किया है। तीनों पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में सामने आए तथ्यों का सत्यापन कर रही है। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या से जुड़े हर तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। संवाद