फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरा वार्ड में 154 वोटों का अंतर, वंदना गुलेरिया ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम धर्मपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच मांगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। जिला परिषद टिहरा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रहीं वंदना गुलेरिया ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि मतदान केंद्रों पर पड़े कुल मतों और मतगणना के दौरान गिने गए मतों के बीच 154 वोटों का अंतर पाया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न होता है।

हालांकि वंदना गुलेरिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें चुनाव परिणाम से कोई आपत्ति नहीं है और वह विजयी प्रत्याशी का सम्मान करती हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 154 मतों के इस अंतर की जांच आवश्यक होना चाहिए। यदि मतदान केंद्रों पर पड़े कुल वोटों और मतगणना में दर्ज मतों के आंकड़ों में अंतर है, तो यह जानना जनता का अधिकार है कि ये वोट कहां गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने एसडीएम धर्मपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मतदान तथा मतगणना से संबंधित सभी अभिलेखों के मिलान की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस विषय पर तथ्यात्मक स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि मतदाताओं के मन में किसी प्रकार की शंका न रहे। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि सभी मतों की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है और प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या भेदभाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें