फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और वितरकों में गहमागहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर ओटीपी न आने से खाली हाथ लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन

पुलिस निगरानी में हुआ रसोई गैस एलीपीजी सिलिंडर का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे स्थित जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर के वितरण के दौरान उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई और मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। तेज धूप में लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। रविवार को अवकाश के दिन शहरी क्षेत्र में हो रहे वितरण के दौरान समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बताया गया कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त न होने के कारण गैस सिलिंडर का वितरण नहीं हो सका। इस पर कुछ उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

उपभोक्ता मुनीष, विमल, उमेश और अश्वनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी, इसके बावजूद उन्हें होम डिलीवरी नहीं मिली। उनका कहना था कि जब वे धूप में सिलिंडर लेने पहुंचे तो ओटीपी का बहाना बनाकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मंडी-पठानकोट हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को शांत कराया और गैस वाहन को मुख्य बाजार से हटाकर थाना परिसर के पास निगरानी में वितरण करवाया। इसके बावजूद कई उपभोक्ता बिना सिलिंडर लिए लौटने को मजबूर हुए।
इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे उपमंडल में गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं


ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच रही है और रविवार को भी उन्हें खेतों का काम छोड़कर शहर आना पड़ा, जहां अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। -नीतू सोनी निवासी शेरू

शहरी क्षेत्र में भी गैस सिलिंडर लेना कठिन हो गया है, जिससे घर के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। -सेवा सिंह
व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बाद घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। -राजीव सूद
ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद ओटीपी न मिलने से समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। -सुमित सूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें