फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे खुले छोड़ने पर हादसे का खतरा : प्यार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। किरतपुर से मनाली फोरलेन निर्माण नौलखा में स्थानीय लोगों के लिए आफत बना हुआ है। नौलखा में राजकीय प्राथमिक स्कूल परिसर से फोरलेन पर ओवरहेड फुट ब्रिज बनाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों की जान आफत में फंस गई है। यहां कंपनी ने गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

गड्ढे खोदने के उपरांत सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं और न ही कोई सूचना लगाई गई है। इससे लोगों के रास्ते बाधित हो गए हैं। दूसरी ओर स्कूल परिसर में भी गड्ढा बनाया गया है, इस जगह शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है।
स्थानीय निवासी प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से लोगों की जान आफत में फंस गई है। सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि मामले में एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें