सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला (22-28 मार्च) सुंदरनगर में खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 22 मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
23 और 24 मार्च को कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। 24-25 मार्च को वॉलीबाल प्रतियाेगिता होगी। खेलकूद में हैंडबाल, बास्केटबाल, टेनिस बाल, फुटबाल, हॉकी, बॉक्सिंग और चेस प्रतियोगिताएं होंगी। रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, घड़ाफोड़ तथा आठ साल के बच्चों के लिए फन गेम्स भी होंगी।
क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि सभी अपना प्रवेश शुल्क 22 मार्च तक एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में जमा करवा दें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर दूरभाष 01907266682, 01907266 229 या 9418338000 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद