फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भोजपुर में चोरी के आरोप ने लिया नया मोड़, आरोपी से नहीं मिले गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर क्षेत्र में गहने चोरी के आरोप में दर्ज एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने आरोपी नौकर को दिल्ली पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया और सुंदरनगर वापस ले आई, हालांकि उसके पास से कोई गहना बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन




पुलिस ने शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक जांच में चोरी के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



82 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया था कि 29 अप्रैल को वह अपने पोते के साथ घर से बाहर गई थीं। लौटने पर अलमारी खुली मिली और लाखों रुपये के गहने गायब थे। आरोप असम के कोकराझार निवासी नौकर मोंगल हांडा पर लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें