धर्मपुर उपमंडल में सात पदों के लिए 130 अभ्यर्थी शारीरिक टेस्ट में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पशुपालन विभाग की ओर से पशु मित्र के सात पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में आयोजित शारीरिक टेस्ट में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान अभ्यर्थियों को सिर पर 25 किलोग्राम भार उठाकर दौड़ लगानी पड़ी, जिसमें युवाओं ने पूरी ताकत झोंक दी।
भर्ती के लिए कुल 147 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 130 युवा फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। शारीरिक दक्षता की इस कठिन परीक्षा में एक अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सका और टेस्ट क्वालीफाई नहीं कर पाया।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से फिजिकल टेस्ट के लिए विशेष सब-कमेटी का गठन किया गया है। यह सब-कमेटी सभी मानकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी, जिसे 14 मार्च तक उपनिदेशक पशुपालन विभाग मंडी को सौंपा जाएगा। अंतिम परिणाम की घोषणा भी वहीं से की जाएगी।
इस संबंध में सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. घनश्याम भूंपल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और मेहनती युवाओं का चयन करना है।
000