फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं के ठहराव स्थलों पर मिलेंगी उचित सुविधाएं : मदन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि महोत्सव में देवताओं के स्वागत की तैयारियां तेज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 16 फरवरी से आरंभ होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी पहुंचने वाले देवी-देवताओं एवं उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले देवता एवं देवलू बाल स्कूल, कन्या स्कूल, डाइट तथा देव सदन कांगणीधार में ठहरते हैं, जहां सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। यह जानकारी मंडी में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं संयोजक देवता उप समिति महाशिवरात्रि मेला डॉ. मदन कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि ठहराव स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था भी उपलब्ध रखी जाएगी। देवता समिति के आग्रह पर इस बार सभी देवता पड्डल मैदान में पैगोड़ा शैली के आकर्षक टेंटों में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव आस्था, परंपरा और संस्कृति का उत्सव है। इसके आयोजन के लिए सभी विभाग सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम को ठहराव स्थलों पर नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा। जलशक्ति विभाग को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में देवता उप समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें