मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्र महोत्सव पर चौहटा की जांतर में देव दर्शन को उमड़ा जन सैलाब।
- फोटो : संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न होने पर रविवार दोपहर को कुछ देवलुओं ने सेरी बाजार में सामूहिक रूप से नाटी डालते हुए शहरवासियों का मनोरंजन किया।
इस दौरान मेला मैदान के लिए जा रहे देव रथों को भी नाटी में शामिल कर रथों के साथ नाटी हुई। महिला पुरुषों ने सामूहिक रूप से एक दूसरे की बगल में बाहें डाल कर शहनाई की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते नाटी का आनंद लिया। कुछ देर के लिए सेरी बाजार में नाटी नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
इस दौरान मेला मैदान के लिए रवाना हो रहे देव धराक्ष का रथ सेरी मंच पर बैठे आनी क्षेत्र के देव खुड्डी जहल से मिलने के लिए उनके समक्ष पहुंचा। देवलुओं ने देव खुड्डी जहल के रथ को उठा कर धराक्ष देव के साथ मिलन करवाया। इस अलौकिक मिलन को देखने के लिए हर कोई आश्चर्य चकित रहा। बाद में माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में स्थापित महादेव मंदिर में शीश नवाने के बाद देव रथ मेला मैदान के लिए रवाना हो गया। संवाद