नेरचौक (मंडी)। हैदराबाद में आयोजित डीएवी नेशनल लेवल टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल नेरचौक के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल (पीप साइट) शूटिंग चैंपियनशिप में छात्र अरनव सिंह रावत ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतीव ने अंडर-14 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में शानदार खेल भावना और कौशल का परिचय देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जतिन, वरदान एवं सात्विक ने अंडर-19 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को फूल मालाएं, हिमाचली टोपी एवं मफलर पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद