नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड 9 डडौर को परिषद क्षेत्र से बाहर कर इसे दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा देने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। सामाजिक कार्यकर्ता देवी रूप सैनी कहा कि डडौर के लोग लंबे समय से वार्ड को परिषद क्षेत्र से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।
डडौर ग्रामीण क्षेत्र है और 99 प्रतिशत लोग कृषि कार्यों से जीवन यापन करते हैं। स्थानीय जनता गरीब होने के चलते परिषद के भारी भरकम करों को अदा करने में सक्षम नहीं है। इसीलिए स्थानीय व जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि डडौर पंचायत को नगर परिषद क्षेत्र से बाहर कर दोबारा पंचायत का दर्जा दिया जाए। संवाद