फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेर मझारनू की बावड़ी का पानी पीने लायक नहीं, लगाई गई रोक

Mon, 07 Jul 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के नेर मझारनू गांव में स्थित बावड़ी का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। जल शक्ति विभाग ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह कदम तब उठाया गया जब क्षेत्र में पीलिया के एक मरीज में हैपेटाइटिस-ए के लक्षण पाए गए और बावड़ी के पानी का सैंपल जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन

्जरल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि पानी की गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा अब दो वैकल्पिक पेयजल योजनाओं से लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है और पानी की स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें