फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाले का बढ़ा जलस्तर, तवाराफी स्कूल हुआ जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बारिश के कारण राजकीय माध्यमिक पाठशाला तवाराफी जलमग्न हो गया। शुक्रवार को बारिश के कारण स्कूल के साथ बहने वाले नाले का जलस्तर बढ़ गया और पानी स्कूल परिसर में आ गया। इससे खेल मैदान सहित धरातल भाग में पानी भर गया। स्कूल में पढ़ने आए 30 बच्चों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। स्कूल का संचालन सही ढंग से नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में इस स्कूल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्कूल का काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी यह दीवार अभी तक नहीं लग पाई है। शुक्रवार को भी जलभराव होने के बाद एसएमसी के माध्यम से जेसीबी की मदद से नाले के रुख को मोड़ना पड़ा तब जाकर स्थिति थोड़ी सामान्य हो पाई।
स्थानीय निवासी पंकज ने कहा कि तवाराफी स्कूल हमेशा ही सरकार, प्रशासन और विभाग की अनदेखी का शिकार हुआ है। यहां न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही सुविधाएं। सुरक्षा दीवार लगाने में भी देरी की जा रही है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार से मांग उठाई है कि इस कार्य को जल्द से जल्द किया जाए। इस संबंध में ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी ने बताया कि स्कूल की सुरक्षा दीवार के लिए मनरेगा के तहत छह लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है। अभी तक राशि जारी नहीं की गई है। जैसे ही धनराशि जारी होगी तो उसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें