ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पंडोह डैम से छोड़ा पानी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। भारी बारिश के कारण ब्यास का जलस्तर बढ़ गया है। बीबीएमबी प्रशासन ने शुक्रवार को एहतियातन कदम उठाते हुए बांध के पांच गेट खोलकर लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी ब्यास में छोड़ा। शुक्रवार को पंडोह बांध का जलस्तर लगभग 2915 फुट रिकॉर्ड किया गया, जो अभी खतरे के निशान 2941 फुट से काफी नीचे है।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पंडोह बांध में पीपीएम सिल्ट की मात्रा ज्यादा पाई गईं है, जिस कारण शुक्रवार लगभग शाम 4 बजे बग्गी सुरंग को बंद कर दिया गया है। इस कारण अब डैहर पॉवर हाउस में भी विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणी शर्मा नें बताया कि अगर बारिश लगातार रहती है तो यह जलस्तर और बढ़ सकता है। संवाद