फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच निर्माण से गांव के रास्ते टूटे, कंपनी नहीं ले रही सुध

विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-जालंधर पर कोटली के समीप की गई कटाई। जिससे घर को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-जालंधर के निर्माण पर कोटली में की जा रही कटाई से रास्ते, बावड़ियां, श्मशानघाट सहित अन्य प्राचीन धरोहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों की गुहार के बावजूद निर्माण कंपनी इसे अनदेखा कर रही है। एनएच कटाई के कारण ग्राम पंचायत सुराडी के ऊपरली धरवाल्ड़ी गांव के बेली राम ठाकुर सहित दर्जनों लोगों के घरों को खतरा बन गया है।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से निर्माण कंपनी कार्य कर रही है। इससे स्कूलों और ग्रामीण रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। महिला प्रोमिला ठाकुर ने कहा कि निर्माण कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कटाई करने से गांव, स्कूल के पुराने रास्ते, बावड़ियां, श्मशानघाट और शौचालय टूट चुके हैं। मकानों के नीचे की गई कटाई से अब वह भी गिरने के कगार पर हैं। स्थानीय दुकानदार पलसराम का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते रास्तों को भी काट दिया गया है। इस कारण रास्ता बंद हो गया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी अधिकारियों से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
कंपनी के अधिकारियों से बात की है। कंपनी ने ग्रामीणों को कटाई वाली जगह पर रास्ता दुरुस्त करने, सुरक्षा दीवार का काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

-असीम सूद, एसडीएम कोटली
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें