फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रथम चरण में आज चुनी जाएगी गांव की संसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में 198 पंचायतों में मतदान, गांवों में सुबह से दिखेगा लोकतंत्र का उत्साह
विज्ञापन

प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य पद का आज ही घोषित किया जाएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मंगलवार से पंचायत चुनाव का असली रण शुरू हो जाएगा। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता आज यानी बुधवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और अपने प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित जिला परिषद प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। चुनाव को लेकर गांवों में पिछले कई दिन से चल रही हलचल अब मतदान के रूप में नजर आएगी। कहीं युवा पहली बार वोट डालेंगे तो कहीं बुजुर्ग लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते दिखेंगे।
जिला परिषद के उम्मीदवार के लिए बेल्ट पेपर हल्का नीले रंग का होगा। पंचायत समिति के सदस्य के लिए बेल्ट पेपर गुलाबी रंग का होगा। प्रधान के लिए बेल्ट पेपर हल्का हरे रंग का, उप प्रधान के लिए पीले रंग का और वार्ड सदस्य के लिए बेल्ट पेपर सफेद रंग का होगा। मतदान करते समय यह ध्यान अवश्य रखें कि उम्मीदवार के चुनाव चिह्न के बिल्कुल सामने मतपत्र पर मुहर लगाएं, ऊपर या नीचे मुहर न लगाएं अन्यथा आपका मत रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

इस बार के चुनाव में जिले की 577 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 2291 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 2152 जबकि 3305 वार्ड सदस्यों के लिए 4662 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 14 पंचायत समितियों में 267 सदस्यों के लिए 1027 उम्मीदवार और 36 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 183 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से कुछ प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध भी चुने जा चुके हैं। जिले में तीन चरणों में चुनाव के लिए कुल 3135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में लगभग पांच हजार कर्मी मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।
किस चरण में कितनी पंचायतें
जिले की कुल 577 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में 26 मई को 198, दूसरे चरण में 28 मई को 196 तथा तीसरे व अंतिम चरण में 30 मई को 183 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा। मतदान का समय सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान संपूर्ण होने के उपरांत उसी दिन ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके लिए पंचायतों में मतगणना केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों की वीडियोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 31 मई को होगी। इसकी वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। मतदान और मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार अथवा उनके प्राधिकृत एजेंट को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में मतदान के दिन भी उम्मीदवार या उनके समर्थक बूथ नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। -अपूर्व देवगन, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें