फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गांवों तक पहुंचने से पहले ही खाली हो जाती हैं सिलिंडर से लदी गाड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई ठप
विज्ञापन

रसूखदार रास्ते में ही ले रहे सिलिंडर, बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में पिछले कई महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थिति यह है कि गांवों के लिए रवाना होने वाली गैस गाड़ियां मुख्य बाजार और एजेंसी परिसर के पास ही खाली हो जा रही हैं। आरोप है कि रसूखदार और साधन संपन्न लोग अपनी गाड़ियों में दो से चार सिलिंडर तक भरकर ले जा रहे हैं, जबकि गांवों के गरीब, बुजुर्ग और दिव्यांग ग्रामीण हफ्तों से खाली सिलिंडर लेकर सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं।



करीब एक माह पूर्व इस अनियमितता की शिकायतों के बाद एसडीएम राजेंद्र गौतम और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए 19 अवैध सिलिंडर जब्त किए थे। उस समय एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए थे कि रोस्टर प्रणाली के अनुसार ही प्रत्येक गांव में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बावजूद इसके, प्रशासनिक निर्देशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गैस सप्लाई लेकर रवाना होने वाली गाड़ियां जैसे ही गांवों की ओर बढ़ती हैं, रास्ते में ही लोग ओटीपी प्राप्त कर सिलिंडर ले लेते हैं। परिणामस्वरूप वाहन अपनी निर्धारित मंजिल तक पहुंचने से पहले ही खाली हो जाते हैं। इससे डोल, अपर बरोट, फतेहपुर, मसेरन, देव ब्राडता, हरी बैहना, नैण, बटोह और रखोटा सहित कई गांवों में लोगों को गैस आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विभिन्न गांवों के निवासी जीवन लाल, सतपाल, सरला देवी, बिमला देवी, रत्न चंद, विक्रम ठाकुर, रंगीला राम, सुमना देवी, देवी राम, उमेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, रूप लाल, पिंकी देवी और रमेश चंद ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ओटीपी केवल उसी निर्धारित गांव के लोकेशन पर ही मान्य हो, जिसके लिए गैस गाड़ी भेजी गई है।
विज्ञापन

बाक्स
प्रशासन इस पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखेगा। गैस एजेंसी को रोस्टर का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि रास्ते में सिलिंडर वितरण या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। -राजेंद्र कुमार गौतम, एसडीएम सरकाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें