फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुंघ में नाकेबंदी, 582 ग्राम चरस समेत पंजाब के 6 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी मणिकर्ण से घूमकर लौट रहे थे, खुद को पर्यटक बता रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत पुंघ में शनिवार सुबह करीब आठ बजे नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो से 582 ग्राम चरस बरामद की है। मंडी की ओर से आ रही इस गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया था, जिसमें पंजाब के छह युवक सवार थे। जांच के दौरान वाहन से चरस मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुलजीत (गांव मानक माजरा, जिला मलेरकोटला), युवराज सिंह (गांव अरनो, तहसील पतरान, जिला पटियाला), जगदीप सिंह (हैदर नगर, जिला मलेरकोटला), हरमनप्रीत सिंह (गांव नारीके, जिला मलेरकोटला), करणदीप सिंह और हरमन सिंह (दोनों बिड़ अहमदाबाद, जिला मलेरकोटला, नजदीक आईटीआई) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी मणिकर्ण से घूमकर लौट रहे थे और खुद को पर्यटक बता रहे थे। इनमें से एक युवक गाड़ी का मालिक भी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चरस की यह बड़ी खेप आखिर कहां से लाई गई और इसका कुल्लू से कोई संबंध है या नहीं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है और वे नशे के आदी भी हैं। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें