जोगिंद्रनगर शहर के होटल ऊहल के समीप पर्यटन विभाग का बंद पड़ा सूचना केंद्र व कैफे और यहां पर स्था
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पर्यटन सीजन में जोगिंद्रनगर के मुख्य पर्यटन सूचना केंद्रों और कैफे हाउस में ताला लटका हुआ है। इससे पर्यटन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। मंडी कांगड़ा सीमा पर घट्टा और शहर में होटल उहल के समीप स्थापित पर्यटन सूचना केंद्र में पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
जोगिंद्रनगर के इन दोनों पर्यटन सूचना केंद्रों और यहां पर मौजूद कैफे की सुविधाओं की सौगात पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ने दी थी। तमाम सुविधाओं से सृजित दो मंजिला भवन को इस्तेमाल में लाने पर पर्यटन विभाग बेपरवाह बना हुआ है। लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति खंडहर में तबदील होती जा रही है। होटल उहल के समीप पर्यटन को विकसित करने के लिए 30 लाख से अधिक की राशि खर्चकर पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण करवाया गया है। जिसका इस्तेमाल भी पर्यटन विभाग नहीं कर पा रहा है।
मंडी-कांगड़ा सीमा के घट्टा और जोगिंद्रनगर में पर्यटन विभाग के सूचना केंद्रों और कैफे हाउस को पर्यटकों के इस्तेमाल में लाए जाने के प्रयास जारी हैं। मामला ध्यान में लाया है। उचित कार्रवाई अमल में लाकर दोनों जिलों के पर्यटन को बढ़ावा दिलाने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कैलाश चंद, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यटन विभाग