पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली चेहड़गलू में आयोजित तीन दिवसीय चेली महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने की। चेहड़ गांव से मेला मैदान तक देव रामपाल ब्रह्मा के सानिध्य से भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया।
मेला कमेटी अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत चेली चंपा ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मेले के दौरान महिला मंडल और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटका फोड़, रस्साकशी सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह ने कहा कि पंचायत की ओर से उल्लास के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने महिला मंडल की सदस्यों को सम्मानित किया। संवाद