फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगलों से निकल लोगों की दहलीज तक पहुंचा बंदरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलेस कॉलोनी मंडी में युवक पर किया हमला, दोनों पैर फ्रेक्चर
विज्ञापन

नगर निकाय और प्रशासन बेबस, बंदर पकड़ने की व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/सरकाघाट। जिले में बंदरों का आतंक खतरनाक रूप ले चुका है। जंगलों से निकलकर बंदर घरों और लोगों पर हमला कर रहे हैं। बीते 15 दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के हमलों में कई लोग घायल हुए हैं। जान बचाने के प्रयास में कुछ लोग छतों और सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए। नगर निगम मंडी और जिला प्रशासन के पास बंदरों को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं है।
बुधवार को नगर निगम मंडी के पैलेस कॉलोनी-दो में महापौर सुमन ठाकुर के घर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर के आवास के समीप निजी कंपनी में कार्यरत जोगिंद्रनगर निवासी भूपेंद्र ठाकुर पर सुबह 8:30 बजे 25 से 30 बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भूपेंद्र ने छलांग लगा दी, जिससे दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। जोनल अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

महापौर सुमन ठाकुर ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस समस्या को हाउस में रखा जाएगा, ताकि इसका स्थायी समाधान हो सके।
बॉक्स
भोजपुर में बंदरों का झुंड कर चुका है हमला
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में गत दिनों घर की सीढ़ियां उतर रहे एक व्यक्ति को बंदरों ने काट लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं चांगर में मेडिकल शॉप से खाना लेकर घर आए व्यक्ति को बंदरों के झुंड ने घेर लिया। बचने के प्रयास में वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और बिलासपुर एम्स में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकाघाट में तीन लोगों को बंदरों ने काटा
सरकाघाट उपमंडल की पपलोग पंचायत में पिछले दो सप्ताह से बंदरों के आतंक से भय का माहौल है। यहां प्रमीला देवी, शीला देवी और कृष्ण चंद को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। उनका उपचार नागरिक अस्पताल सरकाघाट में चल रहा है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि वन विभाग और एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम को सूचित किया गया है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को मक्की की फसल और बरसात के दौरान अकेले न घूमने तथा सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें